कसना रोड चौड़ीकरण का काम तेजी से आगे
ख़बर संक्षेप में
खेरली नहर से सिरसा गोल चक्कर को जोड़ने वाले सात किलोमीटर के कसना रोड चौड़ीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। दोनों तरफ पांच-पांच मीटर का विस्तार किया जा रहा है। वाहनों की भीड़ बढ़ने से सुबह और शाम को जाम लग रहा है। निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए दिन-रात मशीनें लगाई जा रही हैं।