आईआईटी दिल्ली ने वालमार्ट ग्लोबल टेक के साथ मिलकर एआई शिक्षा
ख़बर संक्षेप में
आईआईटी दिल्ली के यार्डी स्कूल ऑफ एआई ने वालमार्ट ग्लोबल टेक के साथ मिलकर एआई शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए चार साल की साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत छात्रों को विशेष फेलोशिप दी जाएगी और एआई शिक्षा को बढ़ाने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पर नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।