
धनतेरस से करौली के बाजारों में 15 करोड़ का कारोबार
ख़बर संक्षेप में
करौली में धनतेरस से शुक्रवार को शुरू हुए 5 दिवसीय दीपोत्सव के कारोबार में ग्राहकों की चहल पहल और कारोबार में तेजी आई। दोपहर से रात तक ग्राहकों की भीड़ के कारण बाजारों में गहने, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर खरीदारी हुई। बुलियन, कपड़े और बाइक शोरूम में जमकर खरीदारी हुई। बाइक डीलरों ने ही 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।