
सहारनपुर में दहेज नहीं देने पर घर से बाहर फेंकी गई महिला
ख़बर संक्षेप में
सहारनपुर में एक विवाहित महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट की गई और फिर मायके से एक लाख रुपए न लाने पर तीन बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला और उसकी बेटियों ने मायके में शरण ली। पुलिस ने शुक्रवार को पति, ससुर और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।