
वेतन और दिवाली अग्रिम राशि नहीं मिलने पर हिसार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
हिसार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वेतन और दिवाली अग्रिम राशि नहीं मिलने पर 'काली दिवाली' मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। पशुपालन उप निदेशक परियोजना क्षेत्र-3 और भेड़ प्रजनन फार्म कार्यालय के उप निदेशक के कर्मचारियों को 27 अक्टूबर को समझौते के बावजूद वेतन नहीं मिला। त्योहार के दौरान उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और वे बैंक लोन की किस्तें नहीं चुका सके।