
बस्ती के धनतेरस में 10 करोड़ की 60 गाड़ियां बुक हुईं
ख़बर संक्षेप में
धनतेरस पर बस्ती के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मारुति सुजुकी के हरदिया चौराहा शोरूम में कुल 60 गाड़ियां बुक हुईं, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। शोरूम मैनेजर आरके वर्मा ने बताया कि बुकिंग के अनुसार धीरे-धीरे डिलीवरी की जा रही है।