
हांसी में ट्रैक्टर चोरी का मामला सुलझा
ख़बर संक्षेप में
हांसी पुलिस ने गांव ढांसू निवासी रामचंद्र की शिकायत पर चोरी का स्वराज 724 ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बरामद किया। जांच के बाद सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। चोरी से गांव में खेतीबाड़ी बाधित हो गई थी।