
गैस लीक से उन्नाव में घर में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
उन्नाव के तालिब सराय मोहल्ले में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। परिवार वाले सुरक्षित बच गए, लेकिन घर का फ्रिज, टीवी और 11 हजार रुपए सहित घर का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद की।