
बनपुर के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
बनपुर के कुआंगोआ तिराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने हुई टक्कर में हरिराम के पुत्र 32 वर्षीय सुजान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुजान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।