
मथुरा में 25 क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त
ख़बर संक्षेप में
खाद्य विभाग ने दिवाली के दौरान राजस्थान से मथुरा में सप्लाई किए जा रहे 25 क्विंटल मिलावटी पनीर को जब्त किया। पनीर को बथैन गेट पुलिस चौकी के पास रोका गया और जांच के लिए नमूने भेजे गए। मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।