अस्पताल पार्क में जयचंद मोहिल की नई प्रतिमा स्थापित
ख़बर संक्षेप में
स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक जयचंद मोहिल की पुरानी प्रतिमा क्षतिग्रस्त एवं खंडित होने के बाद उनकी नई प्रतिमा जयचंद मोहिल उप जिला अस्पताल पार्क में स्थापित की गई। सरकारी अस्पताल का नाम बदलकर जयचंद मोहिल रेफरल अस्पताल उनके योगदान का सम्मान है। प्रेम उर्फ राजू मोहिल ने बताया कि नई प्रतिमा उनके बलिदान एवं देशभक्ति से भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।