
प्रमुख बाजारों में धनतेरस से लेकर दीपोत्सव तक पार्किंग जोन सेट
ख़बर संक्षेप में
धनतेरस और दिवाली के दौरान भारी भीड़ के लिए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की योजना बनाई है। 6 से 9 नवंबर तक इनर बिजनेस हब में चौपहिया और तिपहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। सरदूल सिंह सर्किल सहित 33 स्थानों पर बोलार्ड लगाए जाएंगे। पुलिस पास वाले दोपहिया वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। फड़ बाजार से बी सेठिया गली के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पैदल ही जाया जा सकेगा। रानी बाजार चौक से राजीव मार्ग की ओर रेलवे स्टेशन, गोगगेट सर्किल और माइको कंपनी होते हुए एक तरफा ट्रैफिक रहेगा।