शाहपुर में कचरा ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
शाहपुर के असुरन चौराहे के पास नगर निगम के कचरा ट्रक की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर कौबाग की तरफ से ट्रक आने पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।