
धनतेरस-दिवाली के लिए लखनऊ में 30 स्थानों पर तैनात की जाएंगी दमकल गाड़ियां
ख़बर संक्षेप में
धनतेरस-दिवाली के दौरान आग लगने की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए लखनऊ में 30 स्थानों पर दमकल गाड़ियां तैनात की जाएंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सराफा बाजार और आसपास के इलाकों की सुरक्षा के लिए पीएसी को तैनात किया गया है।