
मेरठ : गन्ना मंत्री चौधरी ने किसानों के साथ 23वें पेराई सीजन का शुभारंभ किया
ख़बर संक्षेप में
गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बजाज शुगर मिल किनोनी में हवन-पूजन के साथ मेरठ में 23वें पेराई सीजन का शुभारंभ किया। मिल प्रबंधन ने 1.5 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए किसानों को सहयोग देने के लिए 178 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। खरीद केन्द्रों पर 9 नवंबर से वजन शुरू होगा।