हाजीपुर रजवाहा के पास बाइक की टक्कर में गैस कर्मी की मौत
ख़बर संक्षेप में
कोतवाली के हाजीपुर रजवाहा के पास बुधवार रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर में गैस एजेंसी कर्मी की मौत हो गई। 20 वर्षीय दीपक बुगरासी से स्याण जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन बाद में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।