
बेहटा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का मुकाबला
ख़बर संक्षेप में
सीतापुर के लहारपुर के विकास खंड बेहटा में 5 नवम्बर 2026 को ब्लाक स्तरीय बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ आदि में भाग लिया। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गोरखनाथ पटेल और जय कुमार वर्मा के साथ उपस्थित रहे। इस आयोजन में स्थानीय बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।