
वाहन हटाने को लेकर पुरानी तहसील तिराहा में हुई झड़प
ख़बर संक्षेप में
अकबरपुर अंबेडकरनगर की पुरानी तहसील तिराहा में वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। झड़प में दोनों पक्षों के लोग चौराहे पर एक दूसरे को लात-घूंसे मारते रहे। इस दौरान एक सिपाही भी शामिल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां दोनों की शिनाख्त की जा रही है। इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।