
महोबा में रोडवेज बस स्टैंड के पास लगे स्टालों को बुलडोजर से हटाया गया
ख़बर संक्षेप में
महोबा में रोडवेज के एआरएम कमल किशोर आर्य की शिकायत पर रोडवेज बस स्टैंड के पास लगे स्टालों और ठेलों को गुरुवार शाम बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। महोबा डिपो की दीवार से सटे खाने के स्टालों सहित अतिक्रमणों से जाम लग गया और बसों व वाहनों को परेशानी हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क पर कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।