
महाराष्ट्र एसटी कर्मचारियों को मिला 10 हजार रुपये का दिवाली बोनस
ख़बर संक्षेप में
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। साथ ही 12 हजार 500 रुपये का फेस्टिवल एडवांस भी मिलेगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बैठक में घोषणा की थी कि महंगाई भत्ते को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। 5 नवंबर को कर्मचारी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।