
भोजपुर और मानपुरा तिलावाला में जेडीए की नई योजनाएं शुरू
ख़बर संक्षेप में
रेरा की आपत्तियों को दूर करने के बाद जेडीए भोजपुर, दूदू और मानपुरा तिलावारा में नई आवासीय योजनाएं शुरू करने जा रहा है। जयपुर में भूखंड का इंतजार कर रहे लोगों के पास अब नए विकल्प होंगे। जल्द ही भूखंड, कीमत और आवेदन की तारीखों की जानकारी मिल जाएगी।