मेरठ में 4 दिसंबर से शुरू होंगे एमबीबीएस की पूरक परीक्षाएं
ख़बर संक्षेप में
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और संबद्ध कॉलेजों में एमबीबीएस द्वितीय व्यावसायिक पूरक परीक्षा 4 से 11 दिसंबर तक आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 8 नवंबर से होगी, फॉर्म और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। फॉर्म 25 नवंबर तक कॉलेजों में और 26 नवंबर तक विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे।