
यूरोप में भारण के आदित्य ने जीता बॉक्सिंग में स्वर्ण
ख़बर संक्षेप में
रोहतक जिले के भारण गांव के आदित्य ने यूरोप में अंडर-19 बॉक्सिंग वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी जीत से रोहतक के महम और हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। आदित्य की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया है।