
वाराणसी: 12 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में दोषी को 10 साल की सजा
ख़बर संक्षेप में
वाराणसी में 12 साल की बच्ची से बलात्कार करने के मामले में हरिनाथ यादव को 10 साल की सजा सुनाई गई है। 2 अक्टूबर 2017 को हुई इस घटना के बाद रोहनिया थाने में दर्ज की गई एफआईआर के बाद यह सजा सुनाई गई है। अदालत ने 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जो पीड़ित को मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा।