
बिना हाथ वाली महिला ने रामपुर में नौकरी की मांग की
ख़बर संक्षेप में
12 साल पहले रामपुर में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से अपने दोनों हाथ गंवाने वाली शादीशुदा महिला पूजा रानी अपने पति के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। पूजा रानी के परिवार को 12 हजार रुपए माह में पांच लोगों का गुजारा मुश्किल से हो पाता है। परिवार को जमीन पट्टे का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है।