
अर्काडिया सर्कल के पास स्कूटर-कार की टक्कर में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
अर्काडिया सर्कल पर मोड़ लेते समय कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दिव्यांश चावला की मौत हो गई। यह घटना आरके पुरम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। दिव्यांश के चाचा ने बताया कि दिव्यांश सुबह करीब 8.30 बजे स्वामी विवेकानंद नगर स्थित अपने घर से निकला था। दिव्यांश को सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।