
वीवीआईपी के लिए सफाई करती है नगर निगम, नियमित नहीं
ख़बर संक्षेप में
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित वीवीआईपी के आने की सूचना मिलने पर नगर निगम गोरखपुर ने विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम ने एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख स्थलों तक सफाई अभियान चलाया। महापौर और कमिश्नर ने सफाई का निरीक्षण किया। नियमित सफाई न होने पर नागरिकों ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए।