
बालिका सब जूनियर कुश्ती में वाराणसी मंडल ने जीते 7 पदक
ख़बर संक्षेप में
तीन दिवसीय बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल 7 पदक और 135 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। 2 से 4 नवंबर 2026 तक सुल्तानपुर जिले में आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल ने 150 अंक हासिल कर चैम्पियनशिप जीती। मेरठ की टीम 85 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।