
श्रीगंगानगर की 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के लिए मतदान
ख़बर संक्षेप में
श्रीगंगानगर की तीन पंचायत समितियों के 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पद के लिए मतदान जारी है। आज 2.8 लाख से अधिक मतदाता अपने मत डाल रहे हैं, जिसके परिणाम देर रात तक आने की उम्मीद है। उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होना है।