
मनोज खटाना को पंजाब शेरनिज़ का सहायक कोच बनाया गया
ख़बर संक्षेप में
प्रो महिला वॉलीबॉल लीग में धनौता के बेटे मनोज खटाना को पंजाब शेरनिज़ का सहायक कोच बनाया गया है। इस चयन से धनौता गांव और उनके साथ प्रशिक्षण करने वाले खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। पूर्व राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी मनोज इस समय कुरुक्षेत्र में चल रहे शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।