भीलवाड़ी में उद्यमिता प्रशिक्षण संपन्न
ख़बर संक्षेप में
भीलवाड़ी में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन बुधवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। विधायक कालूराम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सरपंच सौदान गुर्जर, महासचिव राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नकली आभूषण बनाने का छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।