तीन वरिष्ठ सदस्यों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया
ख़बर संक्षेप में
अंबाला फीनिक्स क्लब कैंट में आयोजित सीनियर सिटीजन सोसाइटी की काउंसिल की आम सभा में आरएन मदन, गुलशन छाबड़ा और एससी खुराना को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। धर्मपाल गुलाटी और देवराज सहगल को गोल्डन एज सम्मान मिला। सोसाइटी के अध्यक्ष अश्वनी दीवान ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता आरएन मदन ने की। कार्यक्रम का समापन म्यूजिकल प्रोग्राम के साथ हुआ जिसका सदस्यों ने आनंद लिया।