लखनऊ: आज की मुख्य घटनाएँ
ख़बर संक्षेप में
केजीएमयू में दोपहर 3 बजे शिक्षक संघ की आम सभा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सुबह 11 बजे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से मिलेंगी। जवाहर भवन-इंदिरा भवन में सुबह 11 बजे से दिव्या दिवाली मेला शुरू होगा। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दोपहर 1 बजे थ्रीडी प्रिंटिंग लैब खुलेगी। इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में दोपहर 2.30 बजे सैयद उल उलेमा मीडिया सेंटर और पुस्तक विमोचन होगा।