कानपुर में राजमार्ग पर मेट्रो ब्रिज
ख़बर संक्षेप में
कॉरिडोर-2 में बारा-7 और बारा-8 स्टेशन के बीच मेट्रो के लिए 67.50 मीटर लंबा स्टील का आर्च ब्रिज बनाया जाएगा। यह पुल सड़क से 13.7 मीटर की ऊंचाई पर राजमार्ग और उसकी सर्विस लेन के ऊपर से गुजरेगा। राजमार्ग को पार करने के लिए बीच में किसी अतिरिक्त खंभे की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा सकेगा।