खो-खो में सीएसजेएमयू और चिंटल्स स्कूल की जीत
ख़बर संक्षेप में
खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर नगर की ओर से आयोजित खो-खो प्रतियोगिताओं में सीएसजेएमयू और चिंटल्स स्कूल ने ट्रॉफियां जीतीं। सीनियर लड़कों और लड़कियों की श्रेणियों के फाइनल मुकाबले बुधवार को हुए, जिसमें सीनियर लड़कों के फाइनल में सीएसजेएमयू ने सीवी रमन की टीम को हराया और सीनियर लड़कियों के फाइनल में चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर ने जीत दर्ज की। चिंटल्स स्कूल ने जूनियर लड़कों की ट्रॉफी भी वीरेंद्र स्वरूप स्कूल को हराकर अपने नाम की।