
गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च में शामिल हुए सीएम योगी
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा के बाद 12 जिलों के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रैली के तहत दो किलोमीटर लंबा मार्च निकाला गया।