
जयपुर की पिया डांडिया फ्लोरिडा से सांसद चुनी गईं
ख़बर संक्षेप में
जयपुर मूल की उम्मीदवार पिया डांडिया ने 51.89% वोटों के साथ फ्लोरिडा की कांग्रेसी रेस जीत ली। वह फ्लोरिडा से पहली भारतीय मूल की महिला सांसद हैं। उनके पिता डॉ. रोहित डांडिया ने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से स्नातक किया। परिवार के कई सदस्य अभी भी जयपुर में रहते हैं।