
शिंदे पहुंचे वाराणसी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
ख़बर संक्षेप में
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। वे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर गुलाब दुबे, राकेश सिंह रिंकू, पवन मिश्रा और शैलेश पांडे मौजूद थे। समर्थक उनका अभिवादन करने के लिए हवाई अड्डे के परिसर में जमा हो गए।