
लखनऊ में भाजपा पार्षद ने बेल्ट से पीटा युवक को
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के फैजुल्लागंज में भाजपा पार्षद और उसके साथी ने एक युवक को इनकम सर्टिफिकेट लेने के दौरान पीटा। एक महिला ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।