
महिलाएं 3 जगह घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करा सकती हैं, सरकार ने दी सुविधा
ख़बर संक्षेप में
घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाएं जिला प्रोबेशन ऑफिस, नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वन स्टॉप सेंटर में 6 दिन तक रहने और खाने की सुविधा के साथ मेडिकल सहायता, काउंसलिंग और मुफ्त कानूनी सहायता भी मिलती है। जिला प्रोबेशन ऑफिसर विजय कुमार पांडेय ने महिलाओं को ये सुविधाएं दिए जाने की पुष्टि की।