
फरीदाबाद में दो दिन लापता रहने के बाद युवक की हत्या
ख़बर संक्षेप में
फरीदाबाद के सरूरपुर गांव में 22 वर्षीय युवक दो दिन लापता रहने के बाद खेत में मृत पाया गया। उसके परिजनों और पड़ोसियों का कहना है कि उसका किसी से झगड़ा नहीं था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।