
पाली के अस्पतालों में 2 घंटे में मिलेंगी टेस्ट रिपोर्ट
ख़बर संक्षेप में
पाली जिला के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को दो घंटे में मिलेंगी टेस्ट रिपोर्ट। जिला कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी के निर्देश पर मेडिकल एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात बड़े अस्पतालों में व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था से मरीजों का इलाज जल्दी हो सकेगा और बार-बार अस्पताल आने की नौबत नहीं पड़ेगी।