लखनऊ के आज के कार्यक्रम: स्थापना दिवस, सेमिनार और क्रिकेट
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ में आज सुबह 10 बजे से आईआईटीआर फाउंडेशन डे का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे अमर उजाला का ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में होगा। भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का दूसरा दिन सुबह 10 बजे महिला डिग्री कॉलेज में शुरू होगा। इसी विषय पर संगोष्ठी सुबह 11 बजे विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में शुरू होगी। सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप सुबह 9 बजे इकाना स्टेडियम में शुरू होगी।