देवेंद्र यादव किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
देवेंद्र यादव को किसान मोर्चा महानगर का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महानगर कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' को ध्यान में रखते हुए कमेटी का गठन किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में विनीत शर्मा, अजय शुक्ला, चंदू ठाकुर, आलोक श्रीवास्तव, संदीप त्यागी, अनुज कसाना और दीपक त्यागी को नियुक्त किया गया है। महानगर महासचिव के रूप में अंकुर गोयल, नवनीत शर्मा और मनोज डागर को नियुक्त किया गया है।