
तीन छात्र जिला योगासन प्रतियोगिता जीत गए
ख़बर संक्षेप में
हुडा सेक्टर के एक निजी स्कूल में आयोजित छटीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में दीपांशु, देवेश और फलक ने जीत हासिल की। महेंद्रगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल सिंगल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर के वर्ग में जीत हासिल की। विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।