
धौलपुर: पंचायत चुनाव में पूर्व डाकू की पत्नी की एंट्री
ख़बर संक्षेप में
पूर्व डाकू दिन दयाल की पत्नी ओमवती ने वार्ड नंबर 8 में पंचायत समिति सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 15 साल की सजा काट चुके पूर्व डाकू को निर्दोष करार दिया गया है। अब वो एक सामान्य नागरिक की तरह रह रहा है। पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बात की चर्चा इलाके के मतदाताओं में है।