
जयपुर और गांधीनगर में 17 दिनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट पर प्रतिबंध
ख़बर संक्षेप में
उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जयपुर और गांधीनगर स्टेशन पर 17 दिनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने पर रोक लगा दी है। इस दौरान बिना टिकट के प्लेटफॉर्म पर आने पर यात्रियों पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 20 नवंबर से फिर से प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध होंगे।