
हनुमानगढ़ में कल से शुरू होंगे चुनाव
ख़बर संक्षेप में
पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं, हनुमानगढ़ में कल 753 बूथों पर मतदान शुरू होगा। पंचायती राज संस्थाओं के लिए निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के चलते 2 नवंबर से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दल की तैनाती शुरू हो गई है। पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा, जबकि अन्य के लिए मतपेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा।