
मुंबई पुलिस ने एक करोड़ से अधिक के घोटाले से जुड़े पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया
ख़बर संक्षेप में
मुंबई में जैन मंदिर के पास पुलिस ने एक कार को रोका तो उसमें सवार साइबर फ्रॉड गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार हो गए। गिरोह ने फर्जी आईडी से म्युल खाते खोलकर एक करोड़ से अधिक रुपये की ठगी की। आगरा और हाथरस के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।