
दहेज उत्पीड़न के लिए ससुराल वालों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
ख़बर संक्षेप में
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली निर्जला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पति और ससुराल वालों ने पीटने के बाद उसे मोतीगापुर चौराहे पर छोड़ दिया। महिला थाने में दर्ज मामले की पुलिस जांच कर रही है।